October 10, 2026 8:33 am

जनकल्याणकारी योजनाओं पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने लगाया उदासीनता का आरोप

सोनभद्र। घोरावल विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत ओड़हथा सहित कई ग्राम पंचायतों में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधानों पर उदासीनता और मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़क, नाली, जल निकासी, खड़ंजा, हैंडपंप मरम्मत, साफ-सफाई, आवास एवं मनरेगा जैसी योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान पंचवर्षीय कार्यकाल में कई ग्राम पंचायतों में विकास कार्य नगण्य रहे हैं। विशेष रूप से ग्राम पंचायत ओड़हथा का उदाहरण देते हुए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यहां मूलभूत समस्याओं के समाधान की दिशा में अपेक्षित कार्य नहीं हुए हैं। मनरेगा योजना की स्थिति भी बदहाल बताई जा रही है।ग्रामीणों के अनुसार इस संबंध में शासन-प्रशासन के अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायतें दी गईं तथा मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक केवल औपचारिक कार्रवाई ही देखने को मिली है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विकास खण्ड स्तर पर योजनाओं की नियमित निगरानी नहीं हो रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि गांवों में स्थलीय निरीक्षण किया जाए तो योजनाओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित कराने की मांग की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!