October 10, 2026 8:33 am

पेट्रोलियम बचत व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम की अनूठी पहल, पैदल पहुंचे कलेक्ट्रेट

सोनभद्र। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा ऊर्जा संरक्षण पेट्रोलियम बचत एवं पर्यावरण सुरक्षा को लेकर किए जा रहे राष्ट्रव्यापी आह्वान के क्रम में जनपद सोनभद्र में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। पेट्रोलियम उत्पादों की बचत एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी अपने आवास से पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों की बचत के लिए आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से क्षेत्र भ्रमण, सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस, किसान दिवस एवं मासिक समीक्षा बैठकों में प्रतिभाग करें, जिससे अनावश्यक ईंधन खपत को कम किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रहित में किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं तथा ईंधन की बचत प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि सप्ताह में कम से कम दो दिन ऐसे निर्धारित किए जाएं, जब फील्ड भ्रमण न हो और उस दिन कार्यालय आने-जाने के लिए बस, ई-रिक्शा एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का उपयोग किया जाए। उन्होंने विभागीय बैठकों को अधिकाधिक ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित करने पर भी बल दिया, ताकि समय, संसाधन एवं पेट्रोलियम की बचत सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पाद सीमित प्राकृतिक संसाधन हैं, इसलिए छोटी दूरी तय करने के लिए पैदल चलने, साइकिल एवं सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की आदत विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत केवल आर्थिक मजबूती का विषय नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से भी जुड़ा हुआ है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!