October 10, 2026 6:49 am

शादी के 8 दिन बाद ही उजडा सुहाग: तेज रफ्तार ट्रक का कहर दुकान से लौट रहे युवक की ट्रक से मौत चालक फरार

सोनभद्र। विंढमगंज( सुमन गुप्ता) थाना विंढमगंज क्षेत्र अंतर्गत जोरूखाड़ गांव में सोमवार रात्रि लगभग 9 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोरूखाड़ निवासी चंद्रमणि यादव उर्फ पारस पुत्र खुशिहाल यादव घर से कुछ दूरी पर स्थित दुकान से घरेलू सामान लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दुद्धी-विंढमगंज रीवा-रांची मार्ग पर जेपी इंटर कॉलेज के समीप दुद्धी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।ग्राम प्रधान की सूचना पर विंढमगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया। अंधेरे का लाभ उठाकर चालक दूसरे गेट से भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए रीवा-रांची मार्ग जाम कर दिया। ग्राम प्रधान एवं अन्य संभ्रांत नागरिकों के समझाने पर जाम हटा लिया गया।सूचना मिलते ही उप निरीक्षक नंदकिशोर यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी भेज दिया।उल्लेखनीय है कि मृतक चंद्रमणि अपने पिता का सबसे बड़ा पुत्र था। उसका विवाह इसी माह 12 मई को झारखंड राज्य के धुरकी थाना क्षेत्र के कदवा गांव में हुआ था। इस आकस्मिक घटना से मृतक के परिवार एवं पूरे गांव में शोक की लहर है। पत्नी एवं माता का रो-रोकर बुरा हाल है।विंढमगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जारही है

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!