– ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन पर उठाए सवाल भेदभाव का लगाया आरोप
सोनभद्र। म्योरपुर (विनोद गुप्त) केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नमामि गंगे जल जीवन मिशन के दावों के बीच सोनभद्र के म्योरपुर विकास खंड से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। ग्राम पंचायत नेमना के टोला टाटी पाथर के निवासियों ने आरोप लगाया है कि उनके टोले में जानबूझकर पाइपलाइन सप्लाई से वंचित रखा गया है।ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र के अनुसार टाटी पाथर टोला में लगभग 20 घरों की एक दलित परिवार की बस्ती है जहाँ के लोग आज भी पीने के पानी की विकट समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा जीवीपीआर कंपनी को जल आपूर्ति का कार्य सौंपा गया है लेकिन कंपनी ने इस टोले में पाइपलाइन बिछाने का काम अभी तक शुरू नहीं किया है।
Author: Pramod Gupta
Hello









