October 10, 2026 1:33 am

सोनभद्र में दिखा फैशन और टैलेंट का शानदार संगम, “Mr., Miss, Mrs. & Kids Sonbhadra 2026” ऑडिशन संपन्न

सोनभद्र। जनपद में फैशन और प्रतिभा का अनूठा संगम उस समय देखने को मिला, जब SM PRODUCTION द्वारा आयोजित “Mr., Miss, Mrs. & Kids Sonbhadra 2026” के ऑडिशन का सफल आयोजन रविवार, 05 अप्रैल 2026 को वात्सल्य वाटिका, रॉबर्ट्सगंज में किया गया। इस भव्य ऑडिशन में जिले भर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मॉडलिंग टैलेंट, आत्मविश्वास और स्टेज प्रेज़ेंस का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना तथा उन्हें फैशन इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की आयोजक श्रिष्टि मिश्रा (Founder, SM Production) रहीं, जिनके मार्गदर्शन में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वहीं, मैनेजमेंट हेड अनमोल चतुर्वेदी ने पूरी व्यवस्था को कुशलतापूर्वक संभालते हुए कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया। ऑडिशन के जजमेंट पैनल में प्रतिष्ठित हस्तियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें श्रिष्टि मिश्रा (Fashion Designer), पियूष पांडेय (Mr. Uttar Pradesh Icon 2025), अर्चना पाल (Mrs. Uttar Pradesh 2021) तथा मनीष गुप्ता (Professional Groomer) शामिल रहे। जजों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके लुक, आत्मविश्वास, संचार कौशल एवं स्टेज पर्सनैलिटी के आधार पर किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने बताया कि यह ऑडिशन आगामी ग्रैंड फिनाले की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें चयनित प्रतिभागियों को विशेष ग्रूमिंग एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। SM PRODUCTION की यह पहल सोनभद्र के युवाओं और बच्चों को नई पहचान देने तथा उनके सपनों को साकार करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास मानी जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!