July 11, 2025 10:37 am

श्री रामचरित मानस महा यज्ञ व वनवासी लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक समागम प्रतियोगिता

(राकेश गुप्ता)

दुद्धी/ सोनभद्र: तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुदरी
के रज्जू भैया शिक्षा प्रचार समिति परिसर
में आगामी 15 मार्च से 22 मार्च के बीच श्री रामचरित मानस महा यज्ञ व वनवासी लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक समागम प्रतियोगिता का आयोजन सुनिश्चित है।कार्यक्रम के दौरान कथा वाचक पूज्य पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी प्रस्तुत करेंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान करमा, सैला, घोड़ नाच नगेरा कठपुतली बिरहा दंगल बासुरी वादक में प्रतिभाग करने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रुपए निर्धारित की गई है इच्छुक प्रतियोगी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकते है।गुरुवार को डाक बंगला दुद्धी में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल के करकमलों द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया।इस दौरान भाजपा के वन्य जीव बोर्ड सदस्य श्रवण गौड़,जिला कार्यकारणी सदस्य राजन चौधरी,मनोज मिश्रा,निवर्तमान जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि,मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह लोकसभा मीडिया सह संयोजक जितेंद्र चंद्रवंशी,संजू तिवारी शेषमणी चौबे भोलू जायसवाल नरेश कुमार मनोज तिवारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Marketing hack4U

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!