सोनभद्र (दुद्धी) ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जामपानी में शनिवार को राजस्व विभाग एवं शिक्षा विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय के निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि का मौका मुआयना किया। इसी क्रम में बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ,एबीएसए प्रेम शंकर राम एवं नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार ने करीब 10 बीघे के प्लाट का भौतिक मुआयना किया।बताया गया कि कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालय का बनने का प्रस्ताव है जिसके लिए भूमि का निरीक्षण किया जा रहा।भूमि के लिए स्थान चयनित होने उपरांत विद्यालय का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता श्रवण सिंह गौड़ सहित दर्जनों ग्रामीण राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 57









