February 8, 2026 4:32 am

अन्तर्राज्यीय गो-तस्कर गिरोह का सरगना सहित 3 गिरफ्तार, 8 गोवंश बरामद

सोनभद्र। कोन (मुन्ना लाल जायसवाल) थाना कोन पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गो-तस्कर गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 गोवंश बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। थाना कोन पुलिस ने 7 फरवरी 2026 को जंगल के रास्ते पैदल गोवंशों को ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ में बताया कि वे मध्य प्रदेश के सिंगरौली व ओबरा क्षेत्र से गोवंशों को औने-पौने दामों पर खरीदकर वध हेतु पश्चिम बंगाल ले जाते थे, जहाँ ऊँचे दामों पर उनकी बिक्री की जाती थी। इस संबंध में थाना कोन पर मु0अ0सं0 23/26, धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।धर्मेन्द्र यादव उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र इन्द्रजीत यादव निवासी परती थाना केतार जनपद गढ़वा (झारखंड), सियाराम चेरो उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र शिवमूरत चेरो निवासी पड़रछ थाना कोन, इरशाद हुसैन उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र मुबारक हुसैन निवासी अकबरपुर (रोहतास) थाना रोहतास जनपद रोहतास, बरामदगी 8 अदद गोवंश, 3 मोबाइल फोन,₹900 नकद गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्र0नि0 संजीव कुमार सिंह थाना कोन, उ0नि0 लालजी यादव चौकी प्रभारी चाची कला, उ0नि0 भागवत राय, हे0का0 विनय यादव, हे0का0 ईश्वर चन्द सिंह, हे0का0 विपिन जायसवाल, का0 देवेन्द्र पाल चौकी चाची कला

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!