February 8, 2026 7:14 am

दुद्धी पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड पीड़ित को 11,966.22 रुपये की धनराशि वापस कराई

सोनभद्र (दुद्धी)पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी एवं थाना स्थानीय की साइबर टीम द्वारा एक साइबर फ्रॉड पीड़ित को उसकी धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई। आवेदक राहुल सिंह पुत्र वकील चन्द्र चौधरी, निवासी अमवार, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा टेलीग्राम ऐप पर “जीरो टू हीरो चैनल” के माध्यम से शेयर मार्केट में 30,000 रुपये निवेश करने पर 24 घंटे में 90,000 रुपये लाभ का लालच देकर उनके साथ साइबर फ्रॉड किया गया है। उक्त संबंध में आवेदक द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत कराई गई थी।पंजीकृत शिकायत में आवश्यक साक्ष्य संकलित करते हुए त्वरित कार्यवाही की गई तथा माननीय न्यायालय के आदेशानुसार संबंधित बैंकों से पत्राचार कर होल्ड की गई धनराशि 11,966.22 रुपये को आवेदक को सफलतापूर्वक वापस कराया गया।

*प्राप्त धनराशि का विवरण*
₹11,966.22/- (ग्यारह हजार नौ सौ छियासठ रुपये बाइस पैसे मात्र)

*धनराशि वापस कराने वाली टीम*
प्र0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी, सोनभद्र
का0 मन्तोष कुमार, थाना दुद्धी, सोनभद्र
म0का0 संध्या यादव, थाना दुद्धी, सोनभद्र

*साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना अथवा साइबर क्राइम थाना को सूचित करें।*
📞 टोल फ्री नंबर : 1930
🌐 वेबसाइट : www.cybercrime.gov.in

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!