October 24, 2026 11:27 am

विराट रूद्र महायज्ञ के लिए 51 फीट ऊंचा धर्मध्वज किया गया स्थापित

6 मार्च से होने वाली यज्ञ में कलश यात्रा शिव जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और भंडारा

सोनभद्र। चतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिरिया में वृहस्पतिवार को विराट रूद्र महायज्ञ के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 51 फीट ऊंचा धर्मध्वज स्थापित किया गया। 6 मार्च को कलश यात्रा कलश स्थापना के बाद यज्ञ शुरू होगी। यज्ञ की पूर्णाहुति 14 मार्च को भंडारे के साथ होगी।जानकारी के अनुसार भिक्षुक भिखारी,जंगली दास,रमाशंकर गिरी जी महाराज की देखरेख में यह यज्ञ हो रही है। आचार्यगण देवी प्रसाद पांडेय, सतीश पांडेय, दीपक पांडेय व योगेश तिवारी के जरिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 51 फीट ऊंचा धर्मध्वज स्थापित किया गया है।जंगली बाबा ने बताया कि मुख्य यजमान प्रवीण मिश्रा,सरिता मिश्रा, कृष्ण कुमार पुजारी व प्रभावती देवी हैं। 6 मार्च को कलश यात्रा निकलेगी और कलश स्थापना के बाद विराट रूद्र महायज्ञ शुरू होगी। 9 मार्च को शिव जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 14 मार्च को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ भंडारा चलेगा

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!