February 6, 2026 7:28 am

जिला जेल में निरुद्ध कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

सोनभद्र। जिला जेल में निरुद्ध एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक कैदी एनडीपीएस एक्ट के मामले में सोनभद्र जिला जेल में बंद था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज भोर में जेल प्रशासन गंभीर अवस्था में कैदी को लोढ़ी स्थित मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही लोढ़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। मृतक की पहचान रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के उरमौरा निवासी राधेश्याम यादव उम्र 26 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश के रूप में हुई है। कैदी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर राधेश्याम की हत्या का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं।वहीं इस पूरे प्रकरण पर जिला जेल प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!