February 5, 2026 7:42 am

सोनभद्र में एआरटीओ प्रवर्तन पर भ्रष्टाचार के लगे आरोप

सोनभद्र (समर सैम) जनपद में परिवहन विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ एआरटीओ प्रवर्तन पर अवैध वसूली और आय से अधिक संपत्ति के गंभीर आरोप लगे हैं।भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल द्विवेदी ने इस संबंध में प्रमुख सचिव परिवहन को शिकायती पत्र देकर तत्काल जांच की मांग की है। शिकायत के अनुसार जनपद में खनिज परिवहन से जुड़े बालू, गिट्टी और राखण लदे वाहनों से एंट्री फीस के नाम पर महीनों से अवैध वसूली की जा रही है। बताया गया है कि प्रति वाहन हजारों रुपये की मासिक वसूली तय है और वसूली न देने पर वाहनों को अनावश्यक रूप से रोका और परेशान किया जाता है। अनिल द्विवेदी ने आरोप लगाया कि यह पूरा तंत्र संगठित तरीके से संचालित हो रहा है, जिससे न सिर्फ व्यापारियों का शोषण हो रहा है बल्कि सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त ऐसे अधिकारी सरकार की साख को नुकसान पहुँचा रहे हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि एआरटीओ प्रवर्तन की संपत्तियों और जीवनशैली की निष्पक्ष जांच कराई जाए, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि उनकी आय के स्रोत क्या हैं। साथ ही अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जब्त कर सरकारी खाते में जमा कराने की मांग की गई है।सूत्र बताते हैं कि शिकायत के बाद शासन स्तर पर हलचल तेज हो गई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश जल्द दिए जा सकते हैं। अब यह देखना अहम होगा कि भ्रष्टाचार के इस मामले में प्रशासन कितना सख्त रुख अपनाता है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!