February 5, 2026 7:42 am

तबादला एक्सप्रेस पटरी पर, कई थानों के एसएचओ इधर से उधर

सोनभद्र। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कई थाना प्रभारियों (एसएचओ) एवं पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में अनपरा, जुगैल, पिपरी, घोरावल, बीजपुर सहित कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सभी नव-नियुक्त अधिकारियों को कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने तथा जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

  • सदानंद राय — ओबरा के नए एसएचओ
  • जुगैल एसएचओ रहे अविनाश सिंह — रायपुर एसएचओ नियुक्त
  • पिपरी एसएचओ रहे सत्येंद्र राय — अनपरा एसएचओ बने
  • अनपरा एसएचओ रहे बृजेश सिंह — घोरावल एसएचओ नियुक्त
  • पुण्य प्रसून श्रीवास्तव — पिपरी एसएचओ बने
  • रामपुर बरकोनिया थानाध्यक्ष रहे जितेंद्र कुमार — जुगैल एसएचओ नियुक्त
  • पुलिस लाइन में तैनात राजेश सिंह — बीजपुर एसएचओ बने
  • बीजपुर एसएचओ रहे नरेंद्र सिंह — आईजीआरएस प्रभारी बनाए गए
  • घोरावल एसएचओ रहे विनोद यादव — रामपुर बरकोनिया एसएचओ बने
  • पीआरओ रहे बृजेश दुबे — रेनुसागर चौकी इंचार्ज नियुक्त
  • शिव प्रताप वर्मा — नए पीआरओ बनाए गए
Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!