February 5, 2026 7:40 am

एसपी अभिषेक वर्मा ने किया रात्रि भ्रमण, संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की सघन चेकिंग

सोनभद्र। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा रात्रि के समय विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर रात्रि गश्त व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए चेकिंग प्वाइंट्स, रात्रि गश्त में तैनात पुलिस बल की सतर्कता और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। साथ ही संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। एसपी अभिषेक वर्मा ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, रात्रि गश्त को प्रभावी बनाए रखने तथा आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित कर सक्रिय और संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी आपात स्थिति या सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।जनपद पुलिस द्वारा आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार सतर्कता, सक्रिय गश्त और प्रभावी कार्यवाही जारी रखी जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!