October 25, 2026 12:04 am

ग्रामीणों का गुस्सा, घटिया सड़क निर्माण के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, जिलाधिकारी से की कार्रवाई की मांग

– पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए जा रहे घटिया सड़क निर्माण से जनता में आक्रोश, ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

सोनभद्र। चतरा ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराए जा रहे करीब तीन किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। गुरुवार को ग्रामीणों ने मानक के विपरीत घटिया निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार पन्नूगंज मेन रोड से ओरगाईं होते हुए निपनिया नहर तक लगभग तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड द्वारा कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है और मानक के विपरीत कार्य कराया जा रहा है, जिससे सड़क जल्द ही उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो सकती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क पर तारकोल का नाम मात्र छिड़काव कर केवल पेंटिंग की जा रही है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने तथा आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायत पहुंचाने के बावजूद निर्माण कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने एवं गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित कराने की मांग की है। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से लल्लू पटेल, सुनील कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, शिवनारायण सिंह, अनिल कुमार सिंह, संतोष कुमार, बलवंत पटेल, रामप्यारे पटेल सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!