October 25, 2026 10:24 am

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर नगर व ग्रामीण अंचलों में स्थित सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न विभागों में विभागाध्यक्षों द्वारा तिरंगा फहराया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। अधिकारियों व कर्मचारियों ने संविधान की मर्यादा बनाए रखने एवं देश सेवा का संकल्प लिया। क्षेत्र के विद्यालयों में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य एवं लघु नाटिकाएं शामिल रहीं।

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। विद्यालयों द्वारा प्रभात फेरी का भी आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति नारे लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। प्रभात फेरी को देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। गणतंत्र दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों एवं आम नागरिकों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!