October 25, 2026 12:35 am

दो दिवसीय बालीबाल प्रतियोगिता समापन के अतिथि रहे खण्ड कार्यवाह चतरा आरएसएस लालू प्रसाद यादव

सोनभद्र। चतरा क्षेत्र अंतर्गत करैलवा में चल रहे दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ जिसमे समापन मे विशिष्ट अतिथि लालू प्रसाद यादव खण्ड कार्यवाह चतरा आरएसएस रहे कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार उर्फ चंदन द्वारा अतिथि का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया कार्यक्रम दो भाग मे संपन्न हुआ एक शहरी और दूसरा ग्रामीण खेला गया फाइनल मे जिसमें शहरी में घोरावल विजेता रही उप विजेता ओबरा महाकाल रही। वही दूसरी तरफ ग्रामीण में बनवली विजेता रही उप विजेता खड़िया रही अपने उद्बोधन मे अतिथि नें कहा की इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना,यूवा खेल से जुड़े,इस अवसर पर युवाओं से अपील की कि वे खेलकूद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें,क्योंकि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और आयोजकों को बधाई दी और भविष्य में ऐसे आयोजनों के महत्व पर बल दिया। और युवाओ को नशा से दूर रहने का आग्रह किया

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!