October 25, 2026 12:43 am

मां सरस्वती जी की भव्य पूजन के साथ कार्यकारी निदेशक का हुआ सम्मान

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) एनटीपीसी परिसर में स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में विगत वर्षों की भांति ज्ञान की देवी मां सरस्वती जी का भव्य पूजन किया गया।मंदिर समिति के सूचना प्रभारी अनन्त मोहन सह अर्द्धांगिनी अनामिका यजमान की भूमिका में रहे।मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि मां सरस्वती जी की पूजा पौराणिक काल से चली आ रही है।मत्स्य पुराण के अनुसार सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा जी ने निरस और मूक सृष्टि में जान डालने के लिए अपने कमंडल से जल छिड़का जिससे एक दिव्य प्रकाश के साथ चार भुजाओं वाली देवी मां सरस्वती प्रकट हुई। वसंत पंचमी के पावन दिन में उनके प्रकटीकरण से हीं सृष्टि में संगीत कला एवं ज्ञान का संचार हुआ और सृष्टि सजीव हो उठा। इसलिए मां सरस्वती के प्रकोटसव वसंत पंचमी के दिन उनकी पूजा से जीवन में सफलता और ज्ञान की प्राप्ति होती है। मंदिर के मुख्य पुजारी राधेश्याम दुबे के मंत्रोच्चार से संपूर्ण मंदिर प्रांगण भक्तिमय बना रहा। इस विशेष अवसर पर मां सरस्वती के अनन्य भक्त एनटीपीसी रिंहद के परियोजना प्रमुख कार्यकारी निदेशक अनिल श्रीवास्तव एवं वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्षा शिखा श्रीवास्तव को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।आज उनका वैवाहिक वर्षगांठ होने के कारण मंदिर प्रांगण में उपस्थित सभी भक्तों ने उन्हें बधाई भी दिया। मुख्य महाप्रबंधक संजय असाटी, नीलु असाटी, महाप्रबंधक पी के नायक, महाप्रबंधक सीएमओ मोनीषा कुलश्रेष्ठ, मानव संसाधन प्रमुख राजेश बोई पोई, अपर महाप्रबंधक सिद्धार्थ, मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव खेड़ा, उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, निशांत कमल, राकेश राय, प्रमोद द्विवेदी, शशांक मालवीय, संजय कुमार के साथ सैकड़ों भक्तजनों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंदिर समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक संजीव खेड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि मां सरस्वती एवं रिहंदेश्वर महादेव की कृपा आप दोनों पर सदैव बनी रहे। इस अवसर पर विशेष भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।मिथिलेश शर्मा ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुति से समा बांध दिया। डीएवी की संगीत शिक्षिका आकृति पांडे की भक्तिमय मधुर आवाज़ से श्रद्धालु झूमते दिखे। संदीप उपाध्याय ने अपने विशेष अंदाज में भजन गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। इस पावन अवसर पर सीमा खेड़ा एवं सोनी पांडे ने मां सरस्वती जी का अद्भुत श्रृंगार किया। विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन, हवन एवं आरती के बाद भोग प्रसाद सभी भक्तों में वितरित किया गया। सैकड़ों अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने मां सरस्वती पूजनोत्सव में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय दुबे, रिंकेश उपाध्याय, टी डी तिवारी, अवनीश पांडे, श्री कृष्ण भगवान पाठक, रामानंद यादव, प्रशांत शाही, अनुराग यादव, रोशन शर्मा, शुभम आदि भक्ति भाव से लगे रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!