October 24, 2026 5:48 pm

उत्तर प्रदेश दिवस का जनपद में भव्य व दिव्य आयोजन-जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने बताया कि जनपद में उत्तर प्रदेश दिवस–2026 का आयोजन भव्य एवं दिव्य तरीके से किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि 23 जनवरी को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर सायं 05:00 बजे पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आपदा के दौरान किए जाने वाले बचाव कार्यों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसका शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री श्री रविन्द्र जायसवाल द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित तीन दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से आमजन को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। साथ ही लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट परिसर में सजीव प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान समाज कल्याण, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कृषि, उद्यान, पशुपालन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM), उपायुक्त उद्योग, रेशम विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ‘एक जनपद–एक उत्पाद, एक व्यंजन’ पर आधारित प्रदर्शनी, खादी ग्रामोद्योग विभाग एवं पीएम सूर्य घर योजना से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!