सोनभद्र। गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना लोढ़ी स्थित एआरटीओ कार्यालय के पास की है, जहां बाइक से घूमने निकले तीन युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अज्ञात वाहन की टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रही एक टैंकर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो युवक मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर लोढ़ी चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है तथा अज्ञात वाहन और टैंकर के संबंध में जांच की जा रही है।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 659









