October 24, 2026 6:20 pm

नशे की हालत में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, गिरकर दर्दनाक मौत, इलाके में हड़कंप

सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्ली मारकुंडी ग्राम सभा के खैरटिया टोला में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नशे की हालत में एक युवक बिजली के टावर पर चढ़ गया, जहां अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर ओबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार युवक नशे की हालत में था। फिलहाल वह बिजली टावर पर क्यों चढ़ा, इसके कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है।मृतक की पहचान शंभू यादव उम्र लगभग 37 वर्ष पुत्र स्वर्गीय कल्लू यादव, निवासी ग्राम गुरुड़, थाना ओबरा के रूप में हुई है। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि शंभू यादव जंगल से लकड़ी लाकर बेचने का काम करता था और रोज़ इसी सिलसिले में गांव आता-जाता था।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!