October 24, 2026 3:25 pm

बाइकों की टक्कर दो युवक गंभीर रूप से घायल

सोनभद्र/​बीजपुर(विनोद गुप्त)स्थानीय बीजपुर-बकरिहवा सड़क मार्ग पर चेतवा के समीप मंगलवार को दो मोटर साइकिलों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।​मिली जानकारी के अनुसार नेमना निवासी रविचन्द (32) और कृष्णा पाल (21)एक ही बाइक पर सवार होकर बीजपुर से बकरिहवा की ओर जा रहे थे।जैसे ही उनकी बाइक चेतवा के पास पहुँची अनियंत्रित होकर उन्होंने आगे चल रही एक अन्य बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए।​​घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय पुलिस को सूचित किया।पुलिस ने मौके पर पहुँचकर राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल एनटीपीसी रिहंद के धन्वन्तरि चिकित्सालय भेजा।समाचार लिखे जाने तक रविचन्द और कृष्णा पाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!