सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में शिव मंदिर की दीवार पर कथित रूप से पेशाब करने की घटना को लेकर रविवार रात तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप है कि 18 जनवरी की रात लगभग 9 बजे गांव के कुछ युवक मंदिर की दीवार पर पेशाब कर रहे थे। ग्रामीणों द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर गांव निवासी अरविंद श्रीवास्तव द्वारा करमा थाने में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने गांव के ही 10 नामज़द युवकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। नामज़द आरोपियों में ऐस खान पुत्र सद्दाम, फाइज़ान खान पुत्र जलालुद्दीन, फरहान हुसैन पुत्र अबरार हुसैन, सलमान पुत्र बबलू, नाज़िम पुत्र बोडर, सद्दाम पुत्र अज्ञात, जलालुद्दीन पुत्र अज्ञात, अबरार पुत्र अज्ञात, बबलू पुत्र अज्ञात एवं बोडर पुत्र अज्ञात शामिल हैं। सभी अभियुक्त ग्राम बहेरा, थाना करमा, जनपद के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 298, 352, 351 एवं 61(1)(ख) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस सतर्कता बनाए हुए है।
Author: Pramod Gupta
Hello









