October 26, 2026 11:33 pm

गांजा के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र मे पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे बभनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है अवैध गांजे के साथ युवक को गिरफ्तार किया है युवक के पिठ्ठू बैग से 1.8 किग्रा मौके से बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल के के नेतृत्व मे पुलिस ने देवरिहवा तिराहे के समीप पहाड़ी के पास से युवक को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार युवक बसंत बासोर पुत्र गोविन्द बासोर निवासी गुरमटिया सिंगरौली मध्य प्रदेश का रहने वाला है बरामद गांजे के आधार पर पुलिस ने NDPC एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की है। गिरफ्तार करने वाली टीम मे उ0.नि0. शिवमूरत यादव, हे0का0 प्रदीप सिंह, मनोज गौतम शामिल है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!