October 26, 2026 11:35 pm

सपा का 13 सदस्यीय डेलिगेशन सोनभद्र पहुंचा, खनन हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों से की मुलाकात

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी का 13 सदस्यीय डेलिगेशन सोनभद्र पहुंचा। डेलिगेशन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ दो सांसद, दो विधायक एवं अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।डेलिगेशन ने ओबरा क्षेत्र के पत्थर खनन क्षेत्र में हुए हादसे में मृत सात मजदूरों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। गौरतलब है कि बीते 15 नवंबर को ओबरा स्थित पत्थर खदान में हुए दर्दनाक हादसे में सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचे सपा नेताओं ने पीड़ित परिवारों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। नेताओं ने खनन क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को गंभीर लापरवाही बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!