October 25, 2026 4:34 am

ओबरा नगर पंचायत कार्यालय में नवागत अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण

सोनभद्र/ओबरा नगर पंचायत कार्यालय में नवागत अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह कार्यभार ग्रहण करने हेतु 12 जनवरी दिन सोमवार को पहुँचे। नियमानुसार कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए नगर पंचायत चेयरमैन चांदनी देवी को आमंत्रित किया गया दूरभाष पर संपर्क किए जाने पर चेयरमैन महोदया ने अवगत कराया कि वह वर्तमान में जनपद से बाहर हैं। ऐसी स्थिति में शासन द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन करते हुए तथा नगर की जनता एवं शासकीय कार्य प्रभावित न हों इसे ध्यान में रखते हुए अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह ने अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत कर कार्यभार ग्रहण किया गया।साथ ही इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव, निदेशक एवं जिलाधिकारी,अपर जिलाधिकारी, चेयरमैन को आवश्यक सूचना प्रेषित की गई पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि चेयरमैन की अनुपस्थिति के कारण शासनादेश के अनुसार कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण की गई। पूर्व ईओ मधुसूदन जायसवाल नगर पंचायत ओबरा को शासन द्वारा 6 जनवरी तत्कालिक प्रभाव से स्थानान्तरित करते हुए नगर पंचायत निधौली कला जनपद एटा में अधिशासी अधिकारी के रिक्त पद पर भेज दिया गया हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!