October 25, 2026 4:34 am

राष्ट्रीय युवा दिवस हर्षोल्लास के साथ विवेक चतुर्वेदी के नृत्य में मनाया गया

सोनभद्र। जनपद में राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव (युवा) विवेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को प्रेरित किया गया और स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज के युवाओं के लिए पथप्रदर्शक हैं। युवाओं की ऊर्जा, आत्मविश्वास और संकल्प ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। इस वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम “युवाओं का सशक्तिकरण: विकसित भारत की नींव” रही। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सचिन गुप्ता, छात्र प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सूरज चौबे, दीपक कुमार, जुल्ला, चन्दन सोनी, वीरेंद्र मिश्रा, रिकु प्रजापति, कल्लू मेहता, अंशु सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!