सोनभद्र। बहुप्रतीक्षित सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव वर्ष 2026-27 के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान कुल 34 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। सबसे अधिक 6 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा है, जिससे यह पद सबसे अधिक चर्चा में है। अध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पदों पर सीधा मुकाबला होने के आसार हैं, जबकि शेष पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि अंतिम स्थिति पर्चा वापसी के बाद ही स्पष्ट होगी। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अशोक कुमार श्रीवास्तव, उमेश कुमार मिश्रा, रमेश प्रसाद चौबे, लालता प्रसाद पाण्डेय, शेषनारायण दीक्षित एवं हेमनाथ द्विवेदी (सभी एडवोकेट) वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी, गोविंद प्रसाद मिश्र महामंत्री अरुण कुमार सिंघल, प्रभात कुमार मिश्रा, योगेश कुमार द्विवेदी, सुरेश कुमार पाठक उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक अनुभव: आशुतोष कुमार दूबे, गीता गौर, 10 वर्ष से कम अनुभव: आशीष शुक्ला, मोहित कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, बंशीधर पाण्डेय, सुधी नारायण देव पाण्डेय संयुक्त मंत्री प्रशासन संतोष कुमार सिंह पटेल, विवेक कुमार पाण्डेय पुस्तकालय शैलेंद्र कुमार केसरवानी कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से अधिक अनुभव (6 पद) अरुण कुमार पाण्डेय, ओम कुमार चतुर्वेदी, परवेज अख्तर खान, यशवंत कुमार सिंह, रमाशंकर चौधरी, सर्वेश कुमार मिश्रा, 15 वर्ष से कम अनुभव (6 पद):
अरविंद कुमार पाण्डेय, आशुतोष कुमार पाठक, कमलेश कुमार पाण्डेय, कमलेश सिंह पटेल, दिनेश धर दूबे, शेफाली गुप्ता मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुरेश सिंह एडवोकेट ने बताया कि 7 जनवरी नामांकन पत्रों की जांच, आपत्ति निस्तारण व पर्चा वापसी, 8 जनवरी वैध प्रत्याशियों की सूची व मतदाता सूची वितरण, 9 जनवरी टेंडर मतदान, 13 जनवरी मतदान, 14 जनवरी मतगणना एवं शपथ ग्रहण नामांकन के दौरान प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कचहरी परिसर में वकील मतदाताओं से संपर्क करते नजर आए, जिससे पूरे परिसर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
Author: Pramod Gupta
Hello









