November 22, 2026 7:57 pm

कृषि सूचना तंत्र और कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सोनभद्र। विकास खण्ड चतरा में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र बिंद ने की, जबकि संचालन राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी अनुराग श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में इफको के प्रतिनिधि अवनीश पाण्डेय ने किसानों को नैनो यूरिया, नैनो डी.ए.पी. और सागरिका के प्रयोग से संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा स्वास्थ्य बढ़ाने की जानकारी दी। आजीविका मिशन की बी.एम.एम. अर्चना सिंह ने महिलाओं को विभागीय योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आजीविका सुधारने के टिप्स दिए। पशुपालन विभाग के खण्ड पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने नस्ल सुधार, मकरी पालन, कुक्कुट पालन और निःशुल्क टीकाकरण जैसी योजनाओं की जानकारी साझा की। द्वितीय सत्र में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) राकेश कुमार सिंह ने राजकीय कृषि बीज वितरण (50% अनुदान) सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना (50-80% अनुदान) प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, परंपरागत कृषि विकास, पराली प्रबंधन और फार्मर रजिस्ट्री कराने के महत्व पर चर्चा की। अपर जिला कृषि अधिकारी संदीप कुमार मौर्या ने पीएम प्रणाम योजना, तथा अपर कृषि रक्षा अधिकारी नंद किशोर मौर्य ने आई.पी.एम. योजनाओं के बारे में विस्तार से कृषकों को जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में योगेंद्र बिंद ने किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी और लगभग 200 किसान उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!