November 23, 2026 3:51 pm

घाघर नहर मर्डर केस का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र अंतर्गत अमौली गांव के सामने घाघर नहर में मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। थाना पन्नूगंज पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 2 जनवरी 2026 को मरकरी नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान अखिलेश यादव उर्फ कन्हैया यादव उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र निवासी ग्राम नौडिहा थाना पन्नूगंज के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि अखिलेश 23 दिसंबर 2025 से लापता था, जिसकी गुमशुदगी पहले ही थाना पन्नूगंज में दर्ज कराई जा चुकी थी।इस मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु.अ.सं. 06/2026 धारा 103(1), 140(2), 238 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चार विशेष टीमों का गठन किया गया। साक्ष्य संकलन एवं तकनीकी विवेचना के आधार पर पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी सुदीप देव पाण्डेय उर्फ सूरज उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी नरोत्तमपुर थाना पन्नूगंज को 4 जनवरी 2026 को गेरूई नर्सरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि 23 दिसंबर 2025 की शाम उसने फोन कर अखिलेश को अपनी गाड़ी से सजौर बुलाया। वहां से दोनों ने बंटी उर्फ सोनू उर्फ प्रतीक नामक युवक से हेरोइन खरीदी और एक मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन लिया। बाद में सजौर स्थित मकान पर आरोपी ने खुद को 5 एमएल और अखिलेश को 10 एमएल हेरोइन का इंजेक्शन लगाया। अधिक मात्रा के कारण अखिलेश की हालत बिगड़ गई और मुंह से झाग निकलने लगा। घबराहट में आरोपी ने अखिलेश का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद आरोपी ने 24/25 दिसंबर 2025 की भोर लगभग 5 से 5:30 बजे के बीच शव को अपनी बोलेरो गाड़ी में लादकर घाघर नहर में फेंक दिया।पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन (UP 64 AH 9897), 2 मोबाइल फोन, ₹508 नकद
बरामद किए हैं। इस मामले में सोनू उर्फ प्रतीक निवासी जैत थाना रॉबर्ट्सगंज फरार है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार सुदीप देव पाण्डेय उर्फ सूरज के खिलाफ हत्या समेत कई आपराधिक मामले पूर्व से दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र थाना पन्नूगंज, प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज (मय टीम), हेड कांस्टेबल सुशील सिंह, हेड कांस्टेबल रामनिवास यादव, कांस्टेबल दीपक गिरि

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!