सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र के महुअरिया मोड़, चपकी में हर शनिवार को बकरी बाजार लगता है जहां खरीदारी करने दूर दूर से व्यापारी आते हैं। शनिवार को तेलंगाना से आये हिन्दू व्यापारियों को बाजार में धमकाया गया। बभनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत चपकी के महुअरिया मोड़ पर हर शनिवार को बकरी बाजार लगता है। बाजार में कई क्षेत्रीय व्यापारी गांवों से देशी बकरी, मुर्गी और मुर्गे खरीदकर बेचने आते हैं। इसके अतिरिक्त, दूर-दराज के गांवों से भी पशुपालक अपनी बकरियों और बकरों को लेकर पहुंचते हैं, जहां उन्हें बाहर से आए व्यापारियों से मन मुताबिक दाम मिल जाते हैं। स्थानीय व्यापारियों के अलावा, तेलंगाना, ओडीशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से सैकड़ों व्यापारी बड़े वाहनों में यहां आते हैं। वे यहां से पशुधन खरीदकर अपने-अपने क्षेत्रों के बाजारों में ले जाकर बेचते हैं, जहां उन्हें अच्छा मुनाफा मिल सके। प्रत्येक शनिवार को बकरी बाजार लगता है जिसमें तमाम जगहों के व्यापारी आकर के यहां खरीद फरोक का कार्य करते हैं इसमें कुछ हिंदू व्यापारी तेलंगाना से आए हिंदू व्यापारियों के साथ अन्य विशेष वर्ग के व्यापारी ने मारपीट की एवं धमकी का मामला प्रकाश मे आया तो इसकी जानकारी बजरंग दल को मिली तो प्रखंड अध्यक्ष मनोज पाण्डेय अपनी टीम के बाजार पहुच कर हिन्दू बीच बचाव किया। उन्होने प्रकरण की सूचना पुलिस को दी। बाद पुलिस के पहुचने के बाद व्यापारी आपस मे कोई कार्यवाही नही चाहे। मामले के बावत प्रभारी निरिक्षक कमलेश पाल ने बताया कि दोनो पक्षो मे कोई कानूनी कार्यवाही नही चाहता था। दोनो आपस मे ही सुलह हो गए है।
Author: Pramod Gupta
Hello









