October 24, 2026 6:28 am

पुलिस मुठभेड़ में 10 लाख की टप्पेबाजी का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार, दो घायल

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान 10 लाख रुपये की टप्पेबाजी/चोरी की घटना में संलिप्त तीन शातिर को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो मुठभेड़ में घायल हुए हैं। अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा ₹1,35,000 नकद बरामद किया गया है। दिनांक 26.12.2025 को बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य शाखा रॉबर्ट्सगंज से सीएसडी इन्फ्रा कंपनी के कैशियर द्वारा ₹10 लाख नकद निकालकर ले जाते समय वाहन पंचर कराकर रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 1273/2025, धारा 318(4), 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एसओजी व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को सूचना मिली कि अभियुक्त चुर्क रेलवे स्टेशन के पास डेरा डाले हुए हैं। दिनांक 02.01.2026 की रात्रि पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर अभियुक्तों ने फायरिंग की, जिस पर आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई। इसमें सुब्रमन्यम (गैंग लीडर) घायल, बालामुर्गन घायल, रामू नायकर उर्फ रामू नायडू गिरफ्तार घायल को मेडिकल कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में भर्ती कराया गया है। एसबीआई खाते में ₹8,15,610, आईसीआईसीआई बैंक खाते में ₹40,150
को होल्ड कराया गया है। अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे संगठित नायडू गैंग के सदस्य हैं, जो घटनाओं को अंजाम देने के लिए नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल करते हैं। बैंक, भीड़भाड़ वाले स्थान और वाहन पंचर कर भ्रमित करना इनकी प्रमुख कार्यप्रणाली है। अभियुक्तों ने सोनभद्र, फतेहपुर सहित अन्य जनपदों में भी टप्पेबाजी की कई घटनाएं स्वीकार की हैं। मामले में धारा 109(1), 317(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। अन्य जनपदों में दर्ज मामलों का भी सफल अनावरण किया गया है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जनपद में संगठित अपराध एवं टप्पेबाजी करने वाले गिरोहों के विरुद्ध कठोर व निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज, एसओजी प्रभारी राजेश चौबे, चौकी प्रभारी कस्बा अमित सिंह, चौकी प्रभारी चुर्क विनोद कुमार यादव, एसओजी व थाना पुलिस टीम

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!