सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) थाना क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक गाँवों में नेटवर्क की समस्या से मोबाईल उपभोक्ता ठगी के शिकार हो रहें हैं।टेलीकॉम कम्पनियां 5 जी नेटवर्क का सपना दिखा कर 4 जी का भी नही दे पा रही हैं।महीने के 28 दिन का रिचार्ज कराने के बाद भी नेटवर्क के अभाव में बात करना दुश्वार हो गया है।बताया जाता है कि जिओ और एअरटेल कम्पनी के दर्जनों टावर ग्रामीण क्षेत्र में लगाए गए हैं बावजूद नेटवर्क की समस्या से उपभोक्ता जूझ रहे हैं। आरोप है कि टावर संचालक कर्मी जनरेटर का डीजल खुले बाजार में बेच दें रहे हैं और सिस्टम को पूर्ण रूप से बिजली पर निर्भर कर दिए हैं जब कि ग्रामीण अंचल में बिजली आपूर्ति भगवान भरोसे चल रही है।गाँवों में कई ऐसे टोले मजरे हैं जहां इमरजेंसी में एम्बुलेंस अथवा डायल पुलिस 112 या फिर फायर सर्विस को आपात काल मे सूचना देने के लिए पहाड़ पेड़ अथवा ऊंचाई का सहारा लेना पड़ता है।आरोप है कि मोबाइल कम्पनियां 28 दिन का महीना सेट कर रखीं हैं लेकिन फोन से महज 20 से 22 दिन ही बात होने के कारण 6 से 8 दिन का महीने में रिचार्ज का पैसा लैप्स हो रहा है और परेशानी अलग से उठानी पड़ रही है।रिचार्ज के पैसे निर्धारित समय में लैंप्स कर जा रहे हैं इससे ग्राहकों की जेब पर कम्पनियां सुनियोजित तरीके से डाका डाल कर जेब काट रही हैं।ग्रामीण उदय चंद सूरज कुमार विकास चंदन रामजी दयाल प्रेमचंद जवाहिर सन्तोष सहित सैकड़ो लोगों ने सम्बन्धित विभाग से टेलीकॉम कम्पनियों के खिलाफ जांच करा कर कार्रवाई की माँग और समुचित रूप से नेटवर्क सुविधा बहाली की माँग की है।
Author: Pramod Gupta
Hello









