October 25, 2026 5:38 pm

क्षेत्रीय लेखपाल सन्तोष कुमार यादव ने जरूरतमंद लोगों में किया कंबल बितरण

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) तहसील प्रशासन दुद्धि की तरफ से नेमना गाँव मे क्षेत्रीय लेखपाल सन्तोष कुमार यादव ने शुक्रवार को गरीब असहाय और जरूरतमंद लोगों में कंबल बितरण कर शीतलहर के मौषम में पुण्य के भागीदार बन गए। बताया गया कि गरीब असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए तहसील प्रशासन ने नेमना गाँव के लिए 50 से अधिक कंबल बितरण की ब्यवस्था कराई थी जिसको क्षेत्रीय लेखपाल सन्तोष कुमार यादव ने गाँव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम गुर्जर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पूजा की मौजूदगी में पहले गाँव मे कैम्प लगा कर फिर जो जरूरतमंद लाभार्थी घर से आने में असमर्थ थे उनके घर घर जा कर कंबल का कंबल बितरण किया गया। ठंड के मौषम में लेखपाल और जनप्रतिनिधियों के हाथों कम्बल पा कर गरीबों के चेहरे पर मुश्कान दिखाई दी। इस पुनीत अवसर पर ईश्वरी प्रसाद, ताराचंद गुर्जर, गनपत गुर्जर सहित अन्य तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!