October 25, 2026 11:33 am

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का 101वीं जयंती कंबल वितरित

सोनभद्र (दुद्धी) पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 101 वी जयंती दुद्धी मंडल स्थित माँ गायत्री विद्यालय में परिसर में मनाई गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम बाजपेयी के प्रतीकात्मक चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस उपरांत वृद्ध व निर्धन लोगों में कंबल तथा मिष्टान वितरण किया।इस दौरान अपने अपने वक्तव्य में नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि जिलामंत्री दिलीप पांडे ने कहा कि अटल जी की जन्म-जयंती हम सबके लिए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का एक विशेष अवसर है अटल जी ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि श्रेष्ठता पद से नहीं, आचरण से स्थापित होती है और वही समाज को दिशा देती है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित कर दिया। देश अटलजी के योगदान को कभी नहीं भूल सकता है। उनके नेतृत्व में हमने परमाणु शक्ति में भी देश का सिर ऊंचा किया। पार्टी नेता, संसद सदस्य, मंत्री या प्रधानमंत्री, अटलजी ने प्रत्येक भूमिका में एक आदर्श को प्रतिष्ठित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह ने कहा कि ‘अटल जी भारतीय राजनीति में जनसेवा और संगठन की ताकत के ऐसे शक्तिशाली हस्ताक्षर हैं कि उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता आज उन्ही की स्मृति में हम सब भाजपा कार्यकता कंबल वितरण अस्पतालों में फल वितरण तथा शाम को अटल जी के चित्र पर दीपदान का कार्यक्रम किया जाना है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल ने किया। इस उपरांत दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों में ब्रेड फल तथा बिस्किट का भी वितरण किया गया। इस अवसर पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी विहिप प्रखंड अध्यक्ष संदीप गुप्ता मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह अंशुमान रॉय मण्डल मंत्री हिमांशु चौरसिया युवामोर्चा अध्यक्ष अजय चन्द्रवँशी सोशल मीडिया संयोजक पीयूष कसेरा सभासद धीरज जायसवाल मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!