October 25, 2026 11:33 am

ट्रैक्टर से टकराई बाइक, एक ही बाइक पर सवार चार युवक गंभीर

सोनभद्र। सदर कोतवाली रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र अंतर्गत धोबही पेट्रोल पंप के पास गुरुवार शाम लगभग 5:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर में पीछे से तेज रफ्तार बाइक जा घुसी। बाइक पर एक ही साथ चार लोग सवार थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद बाइक सवार चारों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। सूत्रों के अनुसार चारों घायल युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!