October 25, 2026 11:33 am

झपट्टामार गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार, 18 मोबाइल बरामद

सोनभद्र। थाना चोपन पुलिस को झपट्टामारी की घटनाओं पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक सक्रिय झपट्टामार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 18 मोबाइल फोन, नकदी तथा महिला वेशभूषा व श्रृंगार सामग्री बरामद की गई है। गिरोह द्वारा बरामद मोबाइल फोन बिहार ले जाकर बेचने की योजना बनाई गई थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 24 दिसंबर 2025 को थाना चोपन पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तेलगुड़वा क्षेत्र में पूर्व में झपट्टामारी की घटना में शामिल अभियुक्त पुनः वारदात की योजना बना रहे हैं और आज चोरी के मोबाइल लेकर बिहार जाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर थाना चोपन एवं चौकी डाला पुलिस टीम ने तेलगुड़वा चौराहे से आगे शौचालय के पास जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की। टॉर्च की रोशनी में संदिग्ध व्यक्तियों को देखकर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। अटल घसिया उम्र 25 वर्ष पुत्र राजकुमार घसिया निवासी चुर्क मोड़ घसिया बस्ती थाना रॉबर्ट्सगंज

  1. रोहित विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष पुत्र राजेश विश्वकर्मा, निवासी नगसर, थाना नगसर, जनपद गाजीपुर (हाल पता-डाला मलिन बस्ती, थाना चोपन)
  2. धनंजय सिंह उम्र 18 वर्ष उर्फ तूफान सिंह पुत्र लोहा सिंह निवासी नौडीहा थाना कोन

फरार अभियुक्त

सोनू, शिवकुमार, विकास यादव (निवासी चुर्क मोड़, घसिया बस्ती, थाना रॉबर्ट्सगंज),
कृष्णा सिंह एवं पिंटू घसिया निवासी थाना कोन

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि गिरोह का सदस्य सोनू महिला का वेश धारण कर राहगीरों और वाहन चालकों को रोकता था। उन्हें जंगल की ओर ले जाकर पीछे से मोबाइल और नकदी की झपट्टामारी की जाती थी। छीने गए मोबाइल फोन बिहार ले जाकर कम दामों में बेच दिए जाते थे और धनराशि आपस में बांट ली जाती थी। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0 463/2025, धारा 304(2), 317(2), 317(5), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह,  उप निरीक्षक आशीष पटेल (प्रभारी चौकी डाला), उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव, उप निरीक्षक राम सिहासन शर्मा, हेड कांस्टेबल हरि सिंह यादव, हेड कांस्टेबल अजय सिंह यादव, हेड कांस्टेबल आशीष कुमार सिंह, कांस्टेबल शिवम, राहुल कुमार

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!