October 24, 2026 5:19 am

वीर बाल दिवस के अवसर पर साहबजादों को याद किया गया

सोनभद्र। सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी के वीर साहबजादों के देश और धर्म के प्रति अटूट निष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान को सम्मानित करने के लिए आज वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में विशेष प्रार्थना एवं कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर में सिख समाज के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अशोक मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला मंत्री शम्भू नारायण सिंह, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश खाम्बे, भाजपा अनुसूचित मोर्चा काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत और अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कीर्तन यात्रा के माध्यम से साहबजादों के बलिदान को स्मरण किया गया। आज प्रातः, नगर मंडल के समस्त पदाधिकारी और सिख समुदाय के बंधु अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह साहबजादों के बलिदान दिवस पर प्रभात फेरी एवं गुरुद्वारा में आयोजित शब्द कीर्तन में शामिल होकर उन्हें नमन किया।साहबजादों का जीवन चरित्र सभी के लिए प्रेरणा और अनुकरणीय है, और उनके बलिदान दिवस को याद कर समाज ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश दूबे, जिला कोषाध्यक्ष राकेश मेहता, नगर मंडल महामंत्री रितु अग्रहरी, उपाध्यक्ष धीरेंद्र पांडे, अभिषेक गुप्ता, धर्मवीर त्यागी, नगर मंडल मंत्री रीता गुप्ता अग्रहरी, आलोक रावत, अजय श्रीवास्तव, राजकुमार चौरसिया, संतोष भारती, दुर्गेश केडिया, अविनाश शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!