November 23, 2026 11:03 pm

महिला से दुष्कर्म कर हत्या के दोषी हरिमंगल खरवार को उम्रकैद

– 25 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर दो माह की अतिरिक्त कैद

– जेल में बिताई अवधि सजा में होगी समाहित

सोनभद्र। पांच वर्ष पूर्व महिला के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्ल्यू, सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी हरिमंगल खरवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही न्यायालय ने उस पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में दोषी को दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई गई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष के अनुसार जुगैल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मृतका के पिता ने 8 दिसंबर 2020 को थाने में दी गई तहरीर में बताया था कि 7 दिसंबर 2020 को गांव में एक शादी समारोह में उनकी बेटी गई थी, लेकिन वह रातभर घर नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान खेत में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर वह शव उनकी बेटी का निकला। आरोप लगाया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बेटी के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर शव खेत में फेंक दिया।पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान हरिमंगल खरवार पुत्र स्वर्गीय जुड़ावन खरवार, निवासी जुगैल टोला मचोही बेलगढ़ी, थाना जुगैल का नाम प्रकाश में आया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्क, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन कर दोषसिद्ध पाते हुए उपरोक्त सजा सुनाई। अभियोजन की ओर से सरकारी अधिवक्ता सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बहस की।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!