सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) अजीरेश्वर धाम के प्रांगण में रविवार को विशाल विज्ञान प्रदर्शनी एवं मातृ–पितृ पूजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिवम संकल्प इंटरमीडिएट कॉलेज बखरिहवा एवं हाली लाइट पब्लिक स्कूल बभनी के छात्र–छात्राओं के साथ उनके अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।समारोह का उद्देश्य भारतीय संस्कृति की उस परंपरा को सजीव करना रहा जिसमें माता–पिता को देवतुल्य मानकर उनकी सेवा सम्मान और भक्ति का संदेश दिया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट न्यासकर्ता कर्ता अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल सह अतिथि आर.के.चौरसिया एवं जे.एन. चौरसिया द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को बैच लगाकर सम्मानित किया गया।आचार्यों द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण एवं वैदिक रीति–रिवाजों के साथ मातृ–पितृ पूजन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर लगभग 1100 छात्र–छात्राओं ने अपने माता–पिता की आरती उतारकर वैदिक विधि से पूजन किया। भावुक वातावरण के बीच मुख्य अतिथियों द्वारा समस्त माता–पिता पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद स्वागत गीत कविताओं एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छात् छात्राओं ने दर्शकों का मन मोह लिया।विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन में छात्र–छात्राओं ने वैज्ञानिक आइजैक न्यूटन, जगदीश चंद्र बोस,अरस्तू सहित अन्य महान वैज्ञानिकों के जीवन व कार्यों पर आधारित मॉडल स्वयं तैयार कर उनके योगदान पर प्रकाश डाला।समारोह में अनुसूचित जनजाति उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार,ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड़,समाजसेवी अमरेश तिवारी जनपद सोनभद्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, बड़ी संख्या में माता–पिता, क्षेत्र के अभिभावक तथा विद्यालयों के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
Author: Pramod Gupta
Hello









