October 25, 2026 3:37 am

ठंड से राहत के लिए लेखपाल ने जरूरतमंदों को ओढ़ाए कंबल

सोनभद्र (दुद्धी) घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से तहसील क्षेत्र के रजखड़ गांव में शनिवार को कंबल वितरण किया गया। क्षेत्रीय लेखपाल अरुण कन्नौजिया द्वारा गांव के प्रत्येक टोले में 30–30 कंबल जरूरतमंद ग्रामीणों को ओढ़ाए गए। इस अवसर पर लेखपाल अरुण कन्नौजिया ने बताया कि तहसील प्रशासन के निर्देश पर शीतलहर से प्रभावित लोगों को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरण का कार्य लगातार किया जा रहा है, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड के कारण परेशान न हो। कंबल पाकर ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और इस पहल को सराहनीय बताया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!