October 25, 2026 2:29 am

बिल्ली मारकुंडी खनन हादसे की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, 28 दिसंबर तक बयान व साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर

सोनभद्र। तहसील एवं थाना क्षेत्र ओबरा अंतर्गत बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में स्थित मै० कृष्णा माइनिंग वर्क्स की खदान में 15 नवंबर 2025 को हुए दर्दनाक हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के लिए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा नामित अधिकारी के समक्ष बयान एवं साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) रमेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 नवंबर 2025 को अपराह्न लगभग 3:30 बजे खदान/पहाड़ का एक हिस्सा अचानक धंस जाने से वहां कार्यरत मजदूर उसके नीचे दब गए थे, जिससे यह दुःखद घटना घटित हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार मामले की मजिस्ट्रियल जांच की जा रही है। इस क्रम में जनसामान्य को सूचित किया गया है कि यदि किसी व्यक्ति के पास उक्त घटना से संबंधित कोई जानकारी अथवा साक्ष्य उपलब्ध हो, तो वह 28 दिसंबर 2025 तक किसी भी कार्यदिवस में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित न्यायालय कक्ष में अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर अपना बयान एवं साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जांच प्रक्रिया में सहयोग कर सत्य तथ्यों को सामने लाने में मदद करें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!