सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) थाना क्षेत्र के सिरसोती चट्टी पर शुक्रवार को एक पैदल चल रहे राहगीर को अनियंत्रित बाइक सवार ने धक्का मार दिया। हादसा के बाद दोनों सड़क पर गिर गए। आस पास के लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी मौके पहुँची पुलिस ने दोनों को गम्भीर अवस्था मे एनटीपीसी रिहंद के धन्वंतरि हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहाँ राहगीर अंजनी कुमार पुत्र दीनदयाल वियार उम्र 40 निवासी गोभा मध्यप्रदेश की हालत गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्रथम उपचार के बाद ट्रामा सेंटर बैढन रेफर कर दिया।वहीं बाइक सवार सौरभ पांडेय पुत्र बीके तिवारी उम्र 36 निवासी नौगढ़ थाना बैढन का उपचार जारी है। उप निरीक्षक श्रवण कुमार यादव ने बताया कि बाइक सवार की भी स्थिति गम्भीर है उसे भी डॉक्टरों ने रेफर करने की तैयारी कर ली है। श्री यादव ने बताया कि सूचना भेज कर दोनों घायल के परिजनों को बुला लिया गया है। अभी किसी के तरफ से तहरीर नही मिली है अगर तहरीर मिली तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Author: Pramod Gupta
Hello









