October 25, 2026 10:36 am

महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार।

सोनभद्र।बभनी(नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र के जिगनहवा गांव में महिला और उसके पति के साथ मारपीट के मामले में महिला ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है। वहीं पुलिस ने बताया कि मारपीट के मामले में शान्ति भंग करने की कार्यवाही दोनों पक्षों पर की गई है। बभनी थाना क्षेत्र के जिगनहवा गांव निवासी माया देवी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। गांव के ही एक व्यक्ति ने महिला के पति को कागज में गारंटर रख कर पांच लाख लोन लिया था। 06 नवम्बर को जब वह नोड्यूज मांगने गयी तो विपक्षी नोक झोंक कर मारपीट पर आमदा हो गये।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे गंभीर चोट आई है, लेकिन बावजूद पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं किया। पुलिस की कार्रवाई से क्षुब्ध होकर महिला ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर जांच व कार्यवाही की मांग की है। इसको लेकर पुलिस के साथ जनसुनवाई पोर्टल पर भी कार्रवाई की मांग की, लेकिन कार्यवाही नहीं हुआ। अभी भी पीड़िता व उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है। उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!