सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत नशीले कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े प्रकरण की विवेचना एसआईटी द्वारा तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य व गंभीर वित्तीय अनियमितताएँ सामने आई हैं। मुख्य स्टॉकिस्ट “शैली ट्रेडर्स” पर कड़ी कार्रवाई एसआईटी ने फर्म के चार्टर्ड अकाउंटेंट विष्णु अग्रवाल को नोटिस जारी करते हुए 10 दिसंबर तक सभी वित्तीय लेनदेन, लेजर, GST और संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अन्य संलिप्त फर्मों पर भी शिकंजा, अवैध कारोबार की सप्लाई चेन में शामिल निम्न मेडिकल स्टोरों/फर्मों को भी नोटिस भेजकर साक्ष्य सहित उपस्थित होने को कहा गया है।
– मां कृपा मेडिकल स्टोर, शिविक्षा फर्म (जनपद सोनभद्र)
– दिलीप मेडिकल एजेंसी एवं आयुष इंटरप्राइजेज (नया बाजार, भदोही)
– राजेन्द्र एंड संस ड्रग एजेंसी, परसीपुर, भदोही
– शिविक्षा फर्म का संचालन अंकिता गुप्ता पत्नी विजय गुप्ता द्वारा किया जाता है। फर्म के भवन स्वामी को भी नोटिस भेजा गया है। ₹425 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा
शैली ट्रेडर्स के खातों की जांच में सामने आया है कि पिछले दो वर्षों में लगभग ₹425 करोड़ के संदिग्ध वित्तीय लेनदेन किए गए हैं।
– अवैध कारोबार से जुड़े लगभग 30 बैंक खातों को फ्रीज किया गया।
– अब तक करीब ₹60 लाख की राशि फ्रीज की जा चुकी है।एसआईटी पूरे नेटवर्क की गहन विवेचना कर रही है तथा इस अवैध व्यापार से जुड़े अन्य व्यक्तियों और फर्मों की पहचान की जा रही है।
Author: Pramod Gupta
Hello









