सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता )वन प्रभाग रेनूकुट के वन क्षेत्र बभनी स्कूलों मे बच्चों व ग्रामीणों को पौधों के बचाने के लिए एक अनूठा जागरूकता अभियान चलाया हैं जिसमे क्षेत्र के उच्च विद्यालयों मे बच्चों को जादू और कठपुतली नृत्य के जरिये जागरूकता लाने के लिए जनता इंटर कॉलेज बभनी मे प्रयास किया हैं बभनी क्षेत्र वन दरोगा राम गोपाल दुबे के नेतृत्व मे कलाकारों व जादूगरों ने बच्चों के अंदर उत्साह भरते हुए जागरूक किया की पौधो को काटना नहीं बल्कि उसकी सुरक्षा सुनिश्चित किया जाये जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहे। भारी संख्या मे उपस्थित कॉलेज के बच्चों, अध्यापको व ग्रामीणों ने इस जागरूकता अभियान मे शामिल हुए। कार्यक्रम के अतिथि के रूप मे विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अमर देव पाण्डेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा रहे। इस संबध मे वन दरोगा राम गोपाल दुबे ने बताया की क्षेत्र के सभी विद्यालयों जिनमे बड़े बच्चे हैं उनको जागरूकता लाने के लिए और उनके माध्यम से उनके परिवार तक जागरूकता हो सके इसके लिए प्रयास हैं।
वही जागरूकता मे सम्मलित होने पहुँचे मंडल अध्यक्ष ने कहा की ठंड के दिनों मे अत्यधिक लकड़ी का प्रयोग होता हैं पेड़ पौधों को बचाने हेतू और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ए जागरूकता अभियान हैं प्रधानमंत्री के द्वारा उज्जवला योजना के जरिये हर घर मे गैस आज उपलब्ध हैं जिससे महिलाओ को धुएँ से निजात मिला हैं। इस मौके पर शिक्षक सतेंद्र पाठक, राम सागर, संजीत कुशवाहा, मनोज वैश्य, स्वजीता, अंजू यादव, कौशल्या उपस्थित रहे।









