सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)शासन के निर्देश पर बिजली बितरण निगम की ओर से नधिरा उपकेंद्र के बकरिहवा फीडर से पोषित ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए बकरिहवा चौराहा पर कल शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए बिजली बिल राहत कैम्प का आयोजन किया गया है।योजना का लाभ लेने के लिए बिजली बिल बकायेदार उपभोक्ताओं को एक मिनट का मीटर रीडिंग वीडियो, कनेक्शन नम्बर लाना जरूरी है।पहले आएं पहले छूट का लाभ पाएं की योजना में मूल बकाए पर 25 प्रतिशत की छूट के साथ सरचार्ज और ब्याज में सम्पूर्ण माफी के साथ किस्तों में भी बिल जमा कराने की सुविधा के साथ हर उपभोक्ता के लिए अत्यंत लाभदायक योजना लायी गयी है।अवर अभियंता बिहारी लाल ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि शुक्रवार 5 दिसम्बर को समय से बकरिहवा चौराहे पर कैम्प में पहुँच कर योजना का लाभ उठाएं।
Author: Pramod Gupta
Post Views: 135









