October 25, 2026 10:41 am

चार पहिया वाहन के धक्के से बृद्ध महिला गंभीर घायल। जिला अस्पताल रेफर

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता ) बभनी थाना क्षेत्र मे एक सड़क हादसा हो गया जिसमे बृद्ध महिला को चार पहिया वाहन जोरदार टक्कर मारकर भाग गया। जिसकी इलाज के बाद हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरो ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक सोनिया देवी पत्नी हरिकिशुन खरवार उम्र 60 वर्ष पैदल चल रही थी की रफ्तार से आ रही चार पहिया वाहन ने धक्का मारते हुए भाग गया। जिसके चलते वृद्ध महिला अचेत होकर गिर गयी। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने तुरंत 112 और एम्बुलेंस को सुचना दी तब तक चार पहिया वाहन भाग चूका था ग्रामीणों ने वृद्ध महिला को इलाज हेतू सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बभनी गए तो डॉक्टरो ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बाबत अधीक्षक रंजन सिंह ने बताया की महिला को गंभीर चोटे आयी थी हड्डी भी टूट गयी थी जिसके कारण बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!