October 25, 2026 8:31 am

संदीप मिश्रा के नेतृत्व में एडीएम को मुख्यमन्त्री के नाम सम्बोधित सौपा ज्ञापन

सोनभद्र /किसानों के धान खरीद में बरती जा रही सिथिलता को लेकर मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल डीएम से मिल ज्ञापन दिया। विन्दुवार किसानो की बात रख आग्रह किया कि लघु सिमान्त किसान का बिना सत्यापन कराये धान की खरीद की जाय। साथ ही बता दे की पिछले वर्ष प्रति बिघा सोलह कुण्टल के मानक पर खरीद की गयी थी किन कारणों से इस वर्ष किसानो के शोषण की नीति दस कुण्टल प्रति बिघा की बनायी गयी है इस तरह की शोषण वाली नीति बनाने वाले अधिकारी किस ग्रह से आये है कि उन्हे धरातल का ज्ञान भी नहीं है।किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा मांग करता है कि प्रति बिघा लिमिट बीस कुण्टल की जाय तथा लघु सिमान्त किसान का सत्यापन समाप्त किया जाय तथा बड़े किसानों का धान डाइरेक्ट मिलरो को उतरवाने का आदेश दिया जाय।कई क्रय केन्द्र का दौरा करने के दौरान किसानो ने कहा कि हाइब्रिड के धान क्रय केन्द्र प्रभारी नहीं ले रहे हैं ऐसे सभी क्रय केन्द्र प्रभारियो को आदेशित किया जाय की किसानो का पूरा धान खरीदा जाय ।इस मौके पर आकाश चौहान, सत्रुधन बिन्द, संजय बियार ,अनूप बिन्द ,विवेक जाटव, सर्वेष तिवारी, विजय बिन्द ,सुरज कुमार ,भोलू गुप्ता, राजेन्द्र ,आशुतोष शर्मा, रोहित अमित ,धर्मेन्द्र ,विनय पासवान, अनीस, जितेन्द्र व सैकड़ों किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे.

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!