सोनभद्र। जयपुरिया स्कूल रॉबर्टसगंज के प्रधानाचार्य द्वारा कक्षा 12वीं के छात्र की कथित रूप से बर्बर पिटाई और विद्यालय परिसर में अभद्र व्यवहार किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विद्यालय प्रधानाचार्य का प्रतीकात्मक पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया। ABVP कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य ने छात्र के साथ मारपीट कर उसे विद्यालय से निष्कासित भी कर दिया, जो कि निंदनीय एवं छात्र हितों के विरुद्ध है। संगठन ने मांग की कि दोषी प्रधानाचार्य को तत्काल निलंबित किया जाए तथा विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी छात्र के साथ ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही उन्होंने छात्र को न्याय दिलाने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व विभाग संयोजक सौरभ सिंह ने किया। इस दौरान प्रांत कार्यसमिति सदस्य अनमोल सोनी, पूर्व जिला संयोजक मृगांक दुबे, आशुतोष मोदनवाल, नगर मंत्री चूर्क आदर्श, नगर सह मंत्री राज सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, सिद्धार्थ, उत्तम, सक्षम, अनुराग, शिवम, कृष सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello








